मंजूषा भाजपा से महापौर पद की प्रत्याशी

अम्बिकापुर 

शुक्रवार की देर शाम भाजपा ने अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के पार्षद पद की सूची जारी कर दी थी। जिसके बाद आज शनिवार की दोपहर बाद प्रदेश के सभी 10 नगर निगम के महापौर प्रत्याशियो के नाम की घोषणा भी भाजपा ने कर दी है। जिसमे अम्बिकापुर से मंजूषा भगत को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इधर भाजपा द्वारा जारी इस सूची के बाद महापौर प्रत्याशी शहर के घडी चौक पंहुची जंहा उन्होने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। जिसके बाद मंजूषा भगत ने अपने समर्थको के साथ महापौर पद के लिए नामांकन फार्म खरीदा।download

गौरतलब है कि मंजूषा भगत पिछले 10 वर्षो से अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद थी। जिसमे पहली बार मंजूषा भगत वार्ड मे अपनी साफ सुथरी छवि के कारण निर्दलीय चुनाव जीत कर आई थी फिर भाजपा मे शामिल हो गई थी। लेकिन अपनी राजनिती के तीसरे पंचवर्षीय मे मंजूषा पर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हे अम्बिकापुर नगर पालिक निगम से प्रत्याशी बनाया है।  इधर पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे के लिए मंजूषा ने पार्टी और संगठन के आला नेताओ को धन्यवाद दिया। इतना ही नही महिलाओ और युवाओ को अपनी ताकत बताते हुए मंजूषा ने चुनाव जीतेने के बाद उनके उत्थान के लिए कार्य करने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि वो चुनाव जीतने के बाद  अम्बिकापुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा मे काम करेगी।