भाजपा संगठन चुनाव प्रकिया में आई तेजी.. मण्डल निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव 2015 के लिए मण्डल स्तर पर निर्वाचन अधिकारियो की नियुक्ति कर दी गई है।  सरगुजा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण चन्देल ने सरगुजा जिले के सभी 12 मण्डलों में संगठन चुनाव संपन्न कराने के लिए ये सूची जारी की है।  जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मण्डल निर्वाचन के लिए जो अधिकारी नियुक्त किए है। वो इस प्रकार है–

अशोक गुप्ता को अम्बिकापुर नगर, करताराम गुप्ता को अम्बिकापुर ग्रामीण, हरपाल सिंह भामरा को लखनपुर, दिनेष गुप्ता को उदयपुर, अम्बिकेष केषरी को सीतापुर, धनीराम यादव को बतौली, प्रषांत त्रिपाठी को मैनपाठ, प्रभात खलखो को नवानगर, ललन प्रताप सिंह को लुण्ड्रा, अभिमन्यु गुप्ता को धौरपुर, राजकुमार अग्रवाल को दरिमा एवं राजाराम भगत को कुन्नी के लिए मण्डल चुनाव अधिकरी नियुक्त किया गया है।