भाजपा विशेष सदस्यता अभियान 19 जनवरी तक

रायपुर
भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने प्रदेश में चलाए गए सदस्यता अभियान पर खुशी जाहिर करते हुए आज के अभियान को सफल बताया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों, पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व धन्यवाद दिया है।
भाजपा महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने आज के दिन भाजपा सदस्य बनने वाले सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में सदस्यता अभियान का विशेष दिन है जिसे हमने उत्साहपूर्वक संपन्न किया। आप सबके भाजपा से जुडऩे से जहां सदस्यों की संख्या में वृद्घि हुई वहीं भाजपा और मजबूत हुई है। आज पूरे प्रदेश में विभिन्न वर्ग व समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी की नीति रीति को सभी लोगों तक पहुचाया जा सकेगा तथा पार्टी को भी सभी वर्गों का सुझाव समय-समय पर प्राप्त होता रहेगा और भविष्य में पार्टी सभी का साथ व सुझाव लेकर और मजबूती से देश व प्रदेश में कार्य करती रहेगी।
मा. प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं  प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह के निर्देश पर आज से जारी हुआ सदस्यता अभियान अब 19 जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने विशेष सदस्यता अभियान के दिन को लगातार 19 जनवरी तक जारी रखने के लिए सभी जिला सदस्यता अभियान प्रभारियों से कहा है।