भाजपा कार्यालय में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

रायपुर

भाजपा जिला कर्यालय में आज एकात्म मानववाद के प्रणेता महान चिंतक और संगठनकर्ता पं.दीनदयाल उपाध्यापुण्यतिथिण्य तिथि मनाई गई, जिसमें भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी महान कर्मों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जिलाध्यक्ष अषोक पाण्डे ने कहा कि पं. दीनदयाल जी एक महान चिंतक और संगठन कर्ता रहें हैं। उन्होने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। श्री अशोक पाण्डेय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में भी समर्पण की भावना रहनी चाहिए इससे कार्यकर्ता एक दुसरे की भावनाओं से अवगत होगा और एक दुसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। हम सबको पं. दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, इसके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए राजनीति में अंतिम व्यक्ति के उद्धार के लिए हम सबको प्रयत्नशील होना पड़ेगा तभी इस समाज का और देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

सदस्यता प्रभारी छगनलाल मुंदड़ा ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए कहा कि उपाध्याय जी एक पत्रकार होने के साथ-साथ एक लेखक एवं महान चिंतक भी थे। उनकी आकस्मिक मृत्यू से एक बात तो स्पष्ट हो जाता है कि जिस धारा में वह भारतीय राजनीति को ले जाना चाहते थे वह धारा हिन्दुत्व की थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी हमारे प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में हमेशा याद रहेंगें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, सदस्यता प्रभारी छगनलाल मुंदड़ा, नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा , जिला उपाध्यक्ष  जयंती लाल पटेल,  श्याम सुन्दर अग्रवाल, जिला मंत्री,  गोपी साहु, किशोर महानंद, पार्षद मनोज प्रजापति, भावेश पिथालिया, अजय शुक्ला,  अमरजीत छाबड़ा,  दीपक तन्ना,  अनुराग लाम्बा एवं संतोष साहु उपस्थित रहे।