भाजपाईयो ने कैण्डल जला कर दी मासूम बच्चो श्रद्धाजंलि

अम्बिकापुर

पाकिस्तान में पेशावर के स्कूल में तालिबान द्वारा 150 के लगभग निर्दोष व मासुम बच्चों को आतंक का शिकार बनाकर मानवता को शर्मसार करने वाली कायराना हरकत के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश भर में इस कुकृत्य का विरोध जताने के आहवान के बाद भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक में आतंक का ग्रास बन चुके दिवंगत् मासूम बच्चों के आत्मा की शांति हेतु दीप जलाकर ईश्वर से आत्मा शांति की मौन प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम, संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, सांसद कमलभान सिंह, अनिल सिंह मेजर, अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी, अम्बिकेश केशरी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजुषा भगत, श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती शकुंतला पाण्डेय, राजकुमार बंसल, संजय गुप्ता बोडा, शैलेश सिंह, तजिन्दर बग्गा, पीयुष त्रिपाठी, संतोष दास, संजीत सिंह, अनिल जायसवाल, नवनीकांत दत्ता, रवि बुधिया, विद्यानंद मिश्रा, धनीराम यादव, जन्मेजय मिश्रा, अनुराधा गोस्वामी, संतोष बिहाडे़, शशि भुषण सिंह, मनोज गुप्ता, विकास वर्मा, प्रियंका गुप्ता, मयुरी पटेल, आशा शुक्ला, सीमा नागभीरे, गिरजा ठाकुर, अफसाना बेगम, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।