बलरामपुर कलेक्टर पर विधायक का गंभीर आरोप.. जन आंदोलन की चेतावनी

अम्बिकापुर

बलरामपुर कलेक्टर पर भ्रष्टाचार और हत्या का आरोप लगाकर कलेक्टर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग करने वाले रामानुजगंज विधायक बृहस्त सिंह नें कलेक्टर के खिलाफ जन आंदोलन करने की चेतवानी दी है… और कलेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज ना किए जाने पर न्यायालय जाने की बात भी कही है…. दरअसल विधायक नें आज अम्बिकापुर के सर्किट हाउस में पत्रकारो से चर्चा करते हुए …बलरामपुर कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन पर कई गंभीर आरोप लगाए….unnamed (22)

कलेक्टर रहते हुए नक्सलियो के अपरहण का शिकार हो चुके आईएएस अधिकारी एलेक्सपाल मेनन की बलरामपुर पदस्थापना के बाद से ही कई गंभीर आरोप लग चुके है… जिस क्रम में जिले से रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह नें कलेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए .. उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.. बृहस्पत सिंह नें आज शनिवार को अम्बिकापुर में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए.. कलेक्टर श्री मेनन पर 16 बिंदुओ पर कई गंभीर आरोप लगाए है… और आने वाली 24 सितंबर को सर्वदलीय आंदोलन करने की चेतावानी दी है.. जिसमें सभी दलो के लोग कलेक्टर के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करने के लिए बलरामपुर में एक रैली निकालेगे.. और एसपी आफिस पंहुच कर कलेक्टर के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करने की मांग करेंगे..

unnamed (23)रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह नें कलेक्टर द्वारा जोखापाट में मनाई जा रही पार्टी में कथित साईटिस्ट की मौत मामले में गंभीर आरोप लगाए.. और राज्य सरकार से साईटिस्ट के घर और उसके परिजन का पता बताने की मांग की… इतना ही नही विधायक नें कलेक्टर पर कार्यवाही ना किए जाने के मामले पर राज्य शासन के मुखिया और कलेक्टर की सांट गांट का आरोप लगाया है।

बृहस्पत सिंह के मुताबिक कलेक्टर के कई गंभीर कृत्यो की शिकायत का पुलिंदा वो राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी सौंप चुके है.. लेकिन राज्य शासन कलेक्टर पर कार्यवाही करने से बच रहा है.. प्रेस कांफ्रेस में जिन 16 बिंदुओ पर कलेक्टर पर आरोप लगाए गए है.. उनमें कलेक्टर के खिलाफ पर कथित साईंटिस्ट की हत्या का आरोप, नक्सलियो और उनके विचारधारा को पश्रय देने का आरोप, फर्नीचर,एनजीओ और स्कूल ड्रेस में घोटाला के साथ ही कलेक्ट्रेट ब्लडिंग निर्माण में घोटाला और शासकीय ब्याज घोटाले जैसे गंभीर आरोप शामिल है..

इस आरोप के साथ रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह नें आगामी 24 सितंबर को एक जनआंदोलन के साथ कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है.. और ऐसा नही होने पर विधायक नें न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी भी दी है… बहरहाल कलेक्टर बनाम विधायक की जारी ये लडाई का अंत किस रुप में होता है.. ये देखना लाजमी होगा…..