प्रशासन उखाड़ कर ले गया शिक्षाकर्मियों का टेंट…

@Deshdeepakgupta

अंबिकापुर शिक्षाकर्मी अपनी मांगो को लेकर पूरे प्रदेश में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है.. इसी क्रम में सरगुजा में जारी हड़ताल में आज शाम प्रशासन की टीम पहुची और हड़ताल को समाप्त कराने का प्रयास किया.. बहरहाल घंटो की जद्दोजहद के बाद हड़ताल तो समाप्त नहीं हुआ लेकिन प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से हड़ताल का तम्बू उखाड़ दिया है.. प्रशासनिक अमले ने आन्दोन स्थल पर लगे टेंट को उखाड़ कर जब्त कर लिया है.. इधर शिक्षा कर्मी भी हार मानने को तैयार नहीं है.. उन्होंने प्रशासन पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा के प्रशासन एसा करके हमें उग्र होने पर मजबूर कर रहा है.. टेंट उखाड़ने से हड़ताल समाप्त नहीं हो गया है… एक देश भक्ती गीत के माध्यम से एक शिक्षाकर्मी ने कहा की “धरती मेरी माता पिता आसमाँ” मतलब टेंट उखाड़ दिए तो क्या हुआ खुले आसमान के नीचे धरती में उनका आन्दोलन जारी रहेगा..