पेड़ में फाँसी पर लटकती हुई मिली युवक की लाश.. 12 घंटे बाद शव की हो सकी पहचान..!

बिश्रामपुर (पारसनाथ सिंह) करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम खरसुरा में गुरुवार की दोपहर पेड़ पर एक अज्ञात युवक की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली। और इस घटना से आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। तथा घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी। और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव की पहचान नही हो पाने से पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये शव के पहचान करने की बहुत कोशिस की लेकिन शाम तक कोई पहचान नहीं हो पाई की कौन है, कहाँ का है, और रात भर के इंतजार के बाद  आज पता चला की मृतक विजय विश्वकर्मा आत्मज भज्जू विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष, श्रीनगर (तेलईडाँड़) थाना रामानुजनगर निवासी था। और वह एक शराबी प्रवित्ति का व्यक्ति था। और अपने घर परिवार से हमेशा दूर ही रहता था। और अत्यधिक शराब का सेवन करता था। और गुरुवार को ग्राम खरसुरा में एक पेड़ पर अपने गमछे से फाँसी लगा ली। और पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए..शव को पेड़ से उतरवाकर पीऍम के लिए भेज दिया। तथा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया…