पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर में सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन

अंबिकापुर

आज दिनांक 25.02.2107 को पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर अंबिकापुर में सूचना का अधिकार अधिनियम पर रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन हिमांशु गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा किया गया। कार्यशाला में आर एस नायक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, आर पी साय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, विभिन्न जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, छस बल के सेनानी गण, अपीलीय अधिकारी, जनसूचना अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यशाला को विषय विषेयज्ञ राजेंद्र तिवारी, संजय अम्बष्ट,  उपाध्याय एवं श्री पांडे द्वारा संबोधित किया गया।

गौरतलब है की पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित लोगो को सूचना के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारिया दी गई। साथ ही विषय के एक्सपर्ट द्वारा अधियाम के सदुपयोग और दुरुपयोग सम्बंधित जानकारिया दी गई।