पिछड़ा वर्ग आयोग गठन पर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा करेगी उग्र आन्दोलन

अम्बिकापुर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला कार्यसमिति की बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आहुत की गई। इसमंे सभी मण्डल से  शत्प्रतिषत मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री सम्मलित हुये। यह बैठक विषेष रूप से आगामी कार्ययोजना की दृष्टिकोण से बहुत हीं महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। बैठक मेें मोर्चा के सभी प्रदेष कार्य समिति सदस्य एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेष आहृवान पर यह विषेष बैठक आगामी कार्ययोजना की दृष्टिकोण से बुलाई गयी थी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुरे प्रदेष मे कांग्रेस के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि पिछले दिनों पिछडे़ वर्ग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयोग गठित किया था और उसे संवैधानिक दर्जा प्रदान किये जाने के लिये सर्वप्रथम लोकसभा में यह विधेयक पेष किया गया जहां सदन में उपस्थित सभी सदस्यों सर्वसम्मती से प्रस्ताव को मंजुरी मिल गयी परंतु जब राज्य सभा में विधेयक को प्रस्तुत किया गया तो वहां कांग्रेसी सदस्यों ने उप प्रस्ताव को खारिज कर दिया।  पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या पुरे देष में वर्तमान में आधे से भी ज्यादा है ऐसे में कांग्रेस के ऐसे कृत्य से पुरे देष में पिछड़े वर्ग समुदाय में काफी आक्रोस व्याप्त है। कांग्रेस के दोहरे चरित्र को बेनकाब करने का प्रयास कि जायेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से चर्चा करते हुए बाताया गया की आगामी 23सितम्बर को मोर्चा द्वारा आक्रोस रैली निकाली जायेगी, रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये घड़ी चौक में सभा के रूप मे तब्दील हो जायेगी जहां प्रमुख नेताओं द्वारा आक्रोस भाषण प्रस्तुत होगा।   मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग के हित के लिये आयोजित है इस आंदोलन को जन जन तक पहुचाने का कार्य हमारा है। इस बैठक में मनोज गुप्ता ने सभी मण्डल अध्यक्षों सें स्वेच्छा से बड़ी संख्याबल लाने का आग्रह किया है। लगभग 5000 कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली जायेगी।

आक्रोस रैली में सर्वप्रथम 11 बजे कला केन्द्र मैदान में एकत्रीकरण होगा तत्पष्चात 12 बजे से रैली रवाना होगी। मनोज गुप्ता ने सभी पदाधिकारियो से इस कार्यक्रम को निष्ठापूर्वक का अपील किया है साथ हीं क्षेत्र के सभी पिछड़ा वर्ग समुदाय के सम्माननीय लोगों को भी शामील होने के लिये आग्रह किया हैै। 23 सितम्बर को पिछड़ा वर्ग के हित के लिये अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।  बैठक को प्रदेष कार्यसमिति सदस्य परषुराम सोनी ने भी संबोधित किया, बैठक का संचालन जिला महामंत्री जितेन्द्र सोनी ने किया व आभार प्रदर्षन जिला महामंत्री चन्द्रवसु यादव ने किया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, श्याम गुप्ता, विनोद गुप्ता, महेष जायसवाल, दीपक यादव, सुरेष गुप्ता, प्रभुनाथ यादव, इन्द्रदेव, हरी गुप्ता, दीपक मानिकपुरी, ओमप्रकाष कुष्वाहा, संतोष कष्यप, गोलु यादव, प्रभात विष्वास, दीपक सोनी, अजय सोनी, सुरज बली, मदन राजवाडे़, राजेष राठौर, आषिष कुमार गुप्ता, सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।