पानी की समस्या को लेकर निगम को घेरने के मूड में भाजपा..बैठक में हुआ मंथन..

अम्बिकापुर

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी व उपाध्यक्ष अम्बिकेष केषरी की उपस्थिती में आहुत की गई, जिसमें नगर पालिक निगम क्षेत्र में पानी की समस्या पर गम्भीर चिंता व्यक्त की गई।

प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा की नगर पालिक निगम मेें पिछले डेढ़ वर्षों कांग्रेसनीत शासन में जनता पानी के लिए त्राही त्राही कर रही है तथा निगम सरकार मुक बधीर बनकर बैठी है जो की बेहद चिंताजनक है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी ने कहा की भाजपा की निगम सरकार में कभी पानी के लिए हाहाकार नहीं मची बल्कि अब तो नगर की जनता कह रही है की पूर्व की भाजपा की निगम सरकार ही अच्छी थी। बैठक में पानी की समस्या के निराकरण को लेकर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आवष्यकता पड़ने पर जनता के साथ मिलकर बड़े प्रदर्षन की तैयारीयों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यरूप से वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता, परमवीर सिंह बाबरा, बलराम जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, हरपाल सिंह भामरा, मधुसुदन शुक्ला, संतोष दास, रमेष जायसवाल, शैलेष सिंह, विकास वर्मा, मनोज कंसारी, निरंजन राय, अवधेष सोनकर, अषोक सोनवानी, श्रीमती अल्पना मिश्रा, सुधा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अनुराधा गोस्वामी, उर्मिला सोनी, सतविंदर कौर, रोजालिया एक्का सहित अन्य पार्षद व एल्डरमैन उपस्थित थे।