ढोढ़ी में गिरने से महिला व सर्पदंश से युवक की मौत….

ढोढ़ी में गिरने से महिला की मौत

अम्बिकापुर 

ढोढ़ी में पानी भरने के दौरान फिसलकर ढोढी में गिर जाने से गंभीर एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर क्षेत्र के ग्राम आमगांव निवासी मुनिया यादव पति सुंदर यादव उम्र 40 वर्ष शुक्रवार की सुबह 9 बजे पंडरी ढोढी में पानी भरने गई थी। उसी दौरान फिसलकर ढोढी में गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। अचेत हालत में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिदवा में बीती रात सांप के काट देने से गंभीर एक युवक की जिला अस्पताल में आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम भिदवा निवासी कुंदनदास पिता धर्मदास उम्र 30 वर्ष बीती रात अपने परिवार के साथ खाना खाकर एक कमरे मे सो रहा था। कुंदन जमीन पर लेटा था। रात को कुछ काटने का महसूस कर वह उठा तो देखा कि उसे सांप ने काटा है। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाकर दाखिल किया गया। आज सुबह उपचार के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।