पत्नी से विवाद हुआ तो आग के हवाले कर भाग निकला शराबी पति…

डभरा थाना क्षेत्र के देवरघटा की घटना
जांजगीर-चांपा (संजय यादव) डभरा थानांतर्गत ग्राम देवरघटा में एक शराबी पति का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देर रात उसके उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाकर भाग निकला। महिला आग से बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रातों रात कहीं भाग निकला है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। फिलहाल थाना प्रभारी अजय शंकर त्रिपाठी मामले की जांच कर रहे हैं।
डभरा टीआई के मुताबिक फागूराम साहू का अपनी पत्नी ज्योति उर्फ गोमती साहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फागूराम आदतन शराबी था। शराबी पति के हरकतों से पत्नी परेशान रहती थी। इसके कारण दोनों के बीच विवाद होते रहता था। हर बार की तरह शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा और फागूराम ने अपनी पत्नी के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर भाग निकला। महिला धू-धूकर जल रही थी। आगजनी की सूचना पाकर आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास किए, लेकिन महिला १०० फीसदी जल चुकी थी। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। टीआई अजय शंकर त्रिपाठी शनिवार की सुबह घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। इधर आरोपी पति के खिलाफ धारा ३०२ के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।