पंचायत जनप्रतिनिधियों का संभागीय सम्मेलन में CM रहेंगे मौजूद

अम्बिकापुर 
पंचायत जनप्रतिनिधियों का संभागीय सम्मेलन दिनांक 15 अप्रेल 2015 को अम्बिकापुर में आयोजित किया जायेगा, जिसे छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय डाॅ. रमन सिंह सम्बोधित करेंगें साथ ही शासन के पंचायम मंत्री मा. अजय चन्द्राकर जी, प्रभारी मंत्री मा. बृजमोहन अग्रवाल जी, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा मा. रामविचार नेताम जी, सहित गृह मंत्री मा. रामसेवक पैंकरा, भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
 भारतीय जनता पार्टी सरगुजा संभाग द्वारा इस सन्दर्भ में एक आवश्यक बैठक आज स्थानीय संकल्प भवन में आयोजित की गई जिसमें संभाग भर के प्रमुख नेतागण ने विचार विमर्श किया एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन जिसमें सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य को, भाग लेना है के सन्दर्भ में रूप रेखा तैयार की गई। सरगुजा संभाग के पांचो जिले सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर के पंचायत जनप्रतिनिधियों को भारतीय जनता पार्टी के रीतिनीति से परिचित करा सदस्यता महाभियान में जोड़ने हेतु प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राजमोहिनी भवन में किया जाना है, जिसमें सभी का पंजीयन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है, जिसे मुल हितग्राही तक पहंुचाने ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका के मद्देनजर यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से स्वच्छता अभियान एवं सुकन्या योजना पर भी उक्त कार्यक्रम में प्रकाश डाला जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी पंचायत जनप्रतिनिधी संभागीय सम्मेलन हेतु पार्टी ने विशेष प्रभार प्रदेश महामंत्री भाजपा  कृष्ण कुमार राय एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव को जिम्मेदारी दी है। सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 11 व 12 अप्रेल को जिला बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त मण्डल अध्यक्ष व महामंत्रीयों को जिम्मेदारी सौपी जायेगी।
आज की विशेष बैठक में संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, सरगुजा सांसद कमलभान सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर अनिल सिंह, बैकुण्ठपुर के विधायक भैयालाल राजवाडे, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर अजय गोयल, भाजममो के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, जशपुर जिलाध्यक्ष सुरेश राम भगत, कोरिया जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, पत्थलगांव विधायक शिवशंकर पैंकरा, कुनकुरी विधायक रोहित साय, भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी, राजकुमार अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, गिरीश गुप्ता, तिला साय, सहित जिला महामंत्री नरेश नंदे, ओमप्रकाश जायसवाल, शिवनाथ यादव, कृष्ण बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, अमलेश सिंह, देवेन्द्र तिवारी, श्रीमती किरण सिंह, झुलन सिंह आदि नेतागण विशेष रूप से उपस्थित थे।