निगरानी दल गठित

व्यय निगरानी हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त
वीडियो निगरानी समिति, वीडियो अनुश्रवण दल, लेखा टीम गठित
अम्बिकापुर – आगामी विधानसभा आम चुनाव 2013 को दृष्टिगत रखकर जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्वाचन व्यय माॅनीटरिंग के संबंध में व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी दल, वीडियो श्रवण दल, लेखा टीम एवं जिला स्तर पर व्यय निगरानी समिति का कार्य आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेशानुसार लुण्ड्रा (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के वीडियो निगरानी समिति में तहसील कार्यालय लुण्ड्रा के सहायक गे्रड 2 श्री मुरारी लाल पाठक की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार अम्बिकापुर (सामान्य ) विधानसभा क्षेत्र के वीडियो निगरानी समिति में जिला कार्यालय अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 2 श्री राजेश सोनी एवं सीतापुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के वीडियो निगरानी समिति में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 श्री प्रवीण झा की नियुक्ति की गई है।
वीडियो अनुश्रवण दल में लुण्ड्रा विधानसभा के लिए जल संसाधन कार्यालय अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री नारायण दास सोनी, भू-संरक्षण कार्यालय अम्बिकापुर के सहायक गे्रड 2 श्री राजेश लकड़ा एवं सर्वेयर श्री अशोक कुमार की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार अम्बिकापुर विधानसभा के लिए जल संसाधन अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री प्रेमनाथ वर्मा उप संचालक कृषि कार्यालय अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 2 श्री तोरण सिंह एवं सर्वेयर श्री संजय वर्मा की नियुक्ति की गई है। सीतापुर विधानसभा के लिए जल संसाधन कार्यालय अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री रामकमल भगत, उप संचालक कृषि कार्यालय के सहायक गे्रड 3 श्री सुरेश कुमार धोड़की, सर्वेयर श्री के.पी.पटेल की नियुक्ति की गई है।
लेखा टीम में लुण्ड्रा विधानसभा के लिए आयकर विभाग की टी.ए. श्री राहुल कुमार, उप संचालक कृषि कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 श्री अमृत लाल जगत को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अम्बिकापुर विधानसभा हेतु आयकर विभाग अम्बिकापुर के टी.ए. श्री शुगर सिंह मिश्रा, उप संचालक कृषि अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 2 नसीम खान को नियुक्त किया गया है। सीतापुर विधानसभा के लिए आयकर विभाग अम्बिकापुर के एस.टी.ए. श्री रणधीर कुमार एवं उप संचालक कृषि अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 3 श्री दीपक कुमार नियुक्ति की गई है।
कोषालय अधिकारी श्री लाजरूस मिंज को जिला व्यय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। व्यय निगरानी समिति में लुण्ड्रा विधानसभा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित अग्रवाल, सहायक व्यय प्रेक्षक के कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग अम्बिकापुर के संभागीय लेखाधिकारी श्री जुलियस तिर्की, सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक के रूप में जनपद पंचायत सीतापुर के सहायक ग्रेड 2 श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार व्यय निगरानी समिति में अम्बिकापुर विधानसभा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री एन.एस.भगत, सहायक व्यय प्रेक्षक कार्य के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय अम्बिकापुर के संभागीय लेखाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक के रूप में जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 उमेशचंद्र श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की व्यय निगरानी समिति मेें अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री ज्योति प्रकाश कुजूर, सहायक व्यय प्रेक्षक के कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के संभागीय लेखाधिकारी श्री एस.के.तिवारी तथा सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक के रूप में जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 श्री सौरभ चक्रवर्ती की नियुक्ति की गई है।
स्थैतिक निगरानी दल गठित
अम्बिकापुर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आगामी विधानसभा निर्वाचन 2013 के आचार संहिता का पालन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के तहत सिटी कोतवाली क्षेत्र के स्थैतिक निगरानी दल के प्राधिकृत अधिकारी जल संसाधन विभाग के उप अभियन्ता श्री राकेश सिंह को बनाया गया है। इसी प्रकार गांधीनगर थाना क्षेत्र के लिए उड़नदस्ता दल के प्राधिकृत अधिकारी जल संसाधन विभाग के उप अभियन्ता श्री सुरेन्द्र दुबे, दरिमा थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी उप अभियन्ता श्री जगेन्द्र चंदेल, लखनपुर थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी उप अभियन्ता श्री अशोक जैन, उदयपुर थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी उप अभियन्ता श्री एच.आर. नागर, धौरपुर थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी उप अभियन्ता श्री अशोक प्रकाश निरंजन, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी उप अभियन्ता श्री शोभा राम जामुरे, सीतापुर थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर के सहायक प्रध्यापक श्री बोद्धराम चैहान, बतौली थाना क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी सहायक प्राध्यापक श्री जुगल किशोर कुजूर तथा कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के स्थैतिक निगरानी दल के प्राधिकृत अधिकारी खाद्य निरीक्षक मैनपाट श्री विजय पाण्डेय को बनाया गया है। सभी दलों में सहायक हेतु एक प्रधान आरक्षक एवं दो आरक्षक नियुक्त किए हैं।