नगर निगम के नवनियुक्त 6 एल्डमैन का शपथ ग्रहण का आयोजन

अम्बिकापुर

नगर पालिक निगम में आज शपथ ग्रहण का आयोजन किय गया,, इसमें नवनियुक्त 6 एल्डरमेन को कलेक्टर ऋतु सैन ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई,, दरअसल कांग्रेस शासित अम्बिकापुर नगर निगम के लिए बीते 22 तारिख को राज्य शासन द्वारा 6 भाजपा नेताओ को मनोनित पार्षद के रुप में नियुक्त किया है, जिसमें वर्तमान की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पाण्डेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष दास, शैलेष सिंह, अशोक सोनवानी, मयूरी पटेल और रमेश जायसवाल को निगम के एल्डरमैन के रुप में नियुक्त किया गया है,, जिसके बाद आज कलेक्टर सरगुजा द्वारा स्थानिय कंपनी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में ,, निगम की सामान्य सभा की बैठक के पहले एक आयोजन के माध्यम से नवनियुक्त एल्डरमैन को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई ,,,,,,,,