दुर्गा प्रतिमा को खंडित करने से लोगो मे आक्रोश : पुलिस जांच मे जुटी

जांजगीर-चांपा

जांजगीर शहर मे आस्था के अंजान दुश्मनो ने दुर्गा प्रतिमा को जला दिया और पंडाल मे विराजमान प्रतिमा को उनके स्थान से उसको गिरा दिया । जिससे की प्रतिमा आधी जल गई और सिंर खंडि़त हो गया है। जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने सामाजिक सद्भावना को बानए हुए मामले की शिकायत जांजगीर पुलिस से कर दी है।

मामला जांजगीर के वार्ड 19 खड़पढ़ी मोहल्ला का है,जहां के महिला समिती के द्वारा नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमा विराजित की गई थी। कल देर रात तक हवन पुजन और भजन कीर्तन चलता रहा,इसके बाद सेवाकार पंड़ाल में ही सो गये पर अछानक रात तीन बजे के आसपास किसी अज्ञात आरोपी ने पंड़ाल में घुसकर दुर्गा प्रतिमा में आग लगा दी और मुर्ति को निचे गिरा दिया जिससे की मुर्ति खंण्डित हो गई है। इस घटना को लेकर आयोजन समिती और मोहल्ले वासियों में काफी आक्रोश है, समिती की महिलाएं प्रतिमा की अवस्था को देखकर रो रही हैं। जिस मातारानी की नौ दिन रात तक उन्होंने पुजा उपासन और सेवा की उसकी हालत पर उन्हें रोना आरहा है। और इस तरह से धार्मिक भावना को ठेश पहुंचाने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। जांजगीर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।