दुर्गा पूजा..! चंदा इकट्ठा करने से विसर्जन तक महिलाओं ने लिया है जिम्मा  

महिला सेवा समिति दुर्गा पूजा में प्रत्येक दिन चलता है सांस्कृतिक कार्यक्रम   

अम्बिकापुर  नगर के मणीपुर वार्ड मेडिकल कॉलेज अस्पताल मार्ग स्थित मां महामाया महिला सेवा समिति शहर में अपनी एक अलग छवि लिये हुये है। पिछले 12 साल से समिति दुर्गा पूजन का आयोजन करते आ रही है। इस समिति की खासियत यह है कि यहां चंदा इकऋा करने से लेकर विसर्जन तक महिलाओं ने बीड़ा उठा रखा है। एक परिवार की तरह कई मोहल्ले की महिलाएं एकजुट होकर इस पूरे आयोजन को करती हैं।

गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र को लेकर गुरूवार को मां महामाया सेवा समिति की महिलाओं द्वारा धूमधाम से माता की प्रतिमा की स्थापना की गई। शाम को भारी संख्या में महिलाएं दुर्गा पंडाल में जमा थी। भजन-कीर्तन का आयोजन यहां अब पूरे नौ दिन तक चलेगा। यहीं नहीं श्रद्धा भाव से जहां एक ओर पूजन पाठ चलता है, वहीं समिति द्वारा बच्चों, महिलाओं व बूढ़ों के लिये भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूरे नौ दिन किया जाता है। समिति की मीना वर्मा व राजलक्ष्मी ने बताया कि पूरे नौ दिन तक बच्चों की प्रतियोगिता, महिलाओं की खेल प्रतियोगिता सहित डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का कायोजन किया जायेगा। इसके अलावा प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन समिति द्वारा किया जाता है, जिसमें महिलाओं द्वारा प्रसाद वितरण किया जाता है। 12 साल के इस आयोजन को आसपास सहित शहर के अन्य लोग भी सराह रहे हैं।

QPYFjW

 

 

पूरे नौ दिन तक के आयोजन में समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रेमा गुप्ता, सदस्य ललिता सिन्हा, तुलादेवी, सुशीला सहाय, शशि सहाय, शीला श्रीवास्तव, सविता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सरंजना कौर, सोनमति शर्मा, उर्मिला पांडेय, अनामिका पांडेय, कुसूम पांडेय सहित भारी संख्या में महिलाएं सक्रिय रहेंगी। महिलाओं के इस जज्बे व आयोजन को देखते हुये अब पुरूष भी उनके इस आयोजन में सहायता कर रहे हैं।

images of durga maa