दिग्विजय की गिरफ्तारी की मांग करने वाले भाजयुमो कार्यकर्ता गिरफ्तार

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर मे आज 20 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वो स्थानिय घडी चौक पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद मे सबका नाम लिख कर और इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति देखकर कोतवाली पुलिलस ने सबको रिहा कर दिया।

अम्बिकापुर मे आज मंगलवार की शाम भाजयुमो कार्यकर्ता ने स्थानिय घडी चौक पर दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया। भाजयुमो के पुतला दहन करने की खबर तो किसी को नही लगी। लेकिन जब आचार संहिता मे प्रदर्शन की मनाही की बात कह कर भाजयुमो कार्यकर्ता को कोतवाली पुलिस ने हिरासत मे ले लिया, तब ये बात शहर मे आग की तरह फैल गई। क्योकि पुलिस हिरासत मे भी भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी। और स्थानिय पुलिस की कार्यवाही को अनुचित बताते हुए अपनी रिहाई के लिए कम दिग्विजय की गिरफ्तारी के लिए ज्यादा नारे लगाए।Untitled_0044 005

भाजयुमो कार्यकर्ता ने पुलिस हिरासत मे ही जमकर नारेबाजी की। और धडी चौक पर इस प्रदर्शन के लिए प्रशासनिक अनुमति की बात भी कही । हांलाकि कुछ ही देर मे भाजुयमो कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एडिसन एसपी कोतवाली थाने पंहुच गए। और उनके परमीशन के दस्तावेज देख कर उनको रिहा कर दिया।

हैरत की बात है कि नक्सलियो के कांग्रेस मे शामिल होने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह का पुतला दहन और गिरफ्तारी की मांग करने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओ को खुद गिरफ्तार होना पडा। बहरहाल इससे पहले कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओ की भी इसी तरह गिरफ्तार किया था।