तातापानी महोत्सव मे मालिनी अवस्थी और मनोज तिवारी बिखेरेंगे रंग

बलरामपुर

  • तातापानी महोत्सव के मुख्य आकर्षण होगें मनोज तिवारी व मालिनी अवस्थी, तैयारी पूर्ण
  • भोजपुरी सुपरस्टार एवं गायक मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी,
  • ईंडियन आईडल फेम सुमेधा कर्माहे व राजदिप चटर्जी के साथ और अन्य भी कलाकार शामिल होंगे

तातापानी महोत्सव को लेकर कलेक्टर श्री अलेक्स पाॅल मेनन ने मेला स्थल पंहुचकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं आज मेला स्थल में कलेक्टर व अधिकारी-कर्मचारी सहित गांव के लोगो ने श्रमदान कर साफ-सफाई किया। गौर तलब है कि श्रमदान के लिए जिले के साक्षर भारत के प्रेरकों ने अपना योगदान दिया। तातापानी महोत्सव का शुभारंभ 13 जनवरी से किया जायेगा। इस महोत्सव को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए भोजपुरी सुपरस्टार एवं गायक मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी, ईंडियन आईडल फेम सुमेधा कर्माहे व राजदिप चटर्जी के साथ और अन्य भी कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में इस बार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने महोत्सव को पाॅलिथीन मुक्त किया है। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए लोगों व व्यापारियों से अपील की है कि मेले में कागज व कपड़े के बैग का इस्तेमाल कर मेले को पाॅलिथीन मुक्त रखें। इस दौरान रामानुजगंज एस.डी.एम. आई.ए.एस. रितेश अग्रवाल, ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक श्री. बी.एस. सिदार, मनरेगा के श्री. के.एम. पाठक, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना अधिकारी श्री. डी.के. राय, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान, डाॅ. सी.एल. सिंह साक्षर भारत के जिला परियोजना अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों व अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित मेला समिति के सदस्य व ग्रामीण शामिल रहे।