ढाबे में चली गोली तो मच गया हड़कम्प.. विवाद के बाद चली गोली. अब मामले की जांच कर रही पुलिस!..

जांजगीर-चाम्पा.. जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के एक ढाबे में बीती रात गोली चलने से हड़कम्प मच गया..और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई..मगर जब तक मौके पर पुलिस पहुँची उससे पहले ही गोली चलाने वाला शख्स मौके से फरार होने कामयाब हो गया..हालांकि गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है..और पुलिस अब उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही कर रही है..

जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र में स्थित अमन ढाबे में कल रात अकलतरा निवासी विक्की रात्रे पर अकलतरा थाना क्षेत्र के निवासी विशाल ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ पहुँचा था..और पुरानी रंजिश को लेकर विक्की और विशाल एक बार फिर विवादों में उलझ गए..मामला इतना तूल पकड़ा की विशाल ने अपने पास रखे बन्दूक से विक्की पर फायरिंग कर दी..और मौके पर की गई 2 राउंड की फायरिंग में विक्की बाल-बाल बच गया..तथा मौके पर मौजूद लोगो मे हड़कम्प मच गया..ढाबा संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी..

वही गोली चलने की सूचना के बाद अकलतरा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी दलबल समेत मौके पर पहुँचे.. लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले विशाल ठाकुर व उसके 2 अन्य साथी मौके पर से फरार होने में कामयाब रहे..बहरहाल पुलिस ने विशाल ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुटी हुई है..