डाॅ. अजय पाल सिंह की दो पुस्तकों का विमोचन

अम्बिकापुर
नगर के युवा लेखक डाॅ. अजय पाल सिंह के दो पुस्तकों का विमोचन नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा टी.एस.सिंह देव, महापौर डाॅ. अजय तिर्की व सभापति शफी अहमद की उपस्थिति में किया गया।
नगर युवा लेखक डाॅ. अजय पाल सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल पर पीएचडी की गई है। जिस पर उनके द्वारा एकत्रित किये गये शोध पत्रों के माध्यम से उनकी पुरी जीवन पर प्रकाष डाला गया है। डाॅ. अजय पाल सिंह की पुस्तक विधानपुरूष पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल तथा समसामयिक विषयों पर लिखे गये उनके लेखों पर आधारित पुस्तक विचार व्योम का विमोचन छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के द्वारा किया गया। शहर के युवा अजय पाल सिंह की दोनों ही पुस्तकों की डिजाईन, कम्पोजिंग व छपाई सारा कार्य सरगुजा साइंस गु्रप के सौजन्य से किया गया है तथा पुस्तक विचार व्योम के प्रकाषक बुक कार्नर अम्बिकापुर व विधानपुरूष पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल का प्रकाषन सरगुजा साइंस ग्रुप द्वारा किया गया है। नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव द्वारा समसामयिक विषयों पर प्रकाषित पुस्तक विचार व्योम को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये महत्वूपर्ण दस्तावेज बताते हुए कहा कि ऐसे विषयों पर लोगों को लिखते रहना चाहिए ताकि देष और दुनिया में क्या हो रहा है पता चल सके। अजय पाल सिंह को उनके लेखन के लिये श्री सिंहदेव ने बधाई दी।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार शहर के युवा डाॅ. अजय पाल सिंह को उनके लेख के लिये दिया गया है। सीएसआर दिल्ली के द्वारा दो बार गोल्ड मैडल से, नई दिल्ली व भारतीय दार्षनिक अनुसंधान परिषद, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, भारतीय लोक प्रषासन संस्थान, सहित कई अन्य स्थानों पर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डाॅ. अजन सिंह, गगनेन्द्र पाल सिंह, राजीव अग्रवाल, विनोद गुप्ता, राजेष सिंह, आषीष वर्मा, अंचल ओझा, संदीप वर्मा, इन्द्रजीत सिंह धंजल, षिल्पा पाण्डेय, ममोल कोचेटा, मोनिका शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।