जोगी Vs. कांग्रेस…जोगी का दामन थाम चुके राकेश सिंह की कांग्रेस में वापसी…दानिश ने भी दिखाया दम..!

अम्बिकापुर 

सरगुजा में सोमवार के दिन सियासी हलको में घमासान मचाये हुए था जहां एक और कांग्रेस का साथ छोड़ जोगी का हाथ थामने वाले राकेश सिंह की एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस वापसी का दम कांग्रेस ने भरा वही दूसरी ओर जनता कांग्रेस छतीसगढ़ के नेता दानिश रफीक ने भी प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की जिन लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली है उन्हें पहले ही जनता कांग्रेस से निकाला जा चुका है इतना ही नहीं कांग्रेस के इस सदस्यता अभियान के जवाब में जनता कांग्रेस छतीसगढ़ ने भी आज कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके लरंग साय पैकरा सहित पांच सौ लोगो की सदस्यता कराई है..लरंग साय पैकरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव वर्तनाम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह के खिलाफ लड़ा था।

दोनो ही पार्टियों के लिए यह दिन शक्ति प्रदर्शन से भरा रहा जहां एक ओर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव की अगुवाई में राकेश सिंह ने अपने समर्थको के साथ कांग्रेस में वापसी की तो वही दूसरी ओर लरंग साय पैकरा सहित पांच सौ लोगो ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सदस्याता ली है बहरहाल इस राजनैतिक द्वन्द से सत्ताधारी दल भाजपा अब तक तो दूर है लेकिन एक राष्ट्रीय दल व एक नए क्षेत्रीय दल का इस तरह से सक्रीय होना सत्ताधारी दल के लिए या तो बड़ी मुसीबत बन सकता है या फिर इन दोनों की लड़ाई का बड़ा फायदा भाजपा को मिलने वाला है।

congres

कांग्रेस में रह कर ही कुछ किया जा सकता है – सिंह देव 

विधान सभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने राकेश सिंह की पार्टी में वापसी पर कहा की किन्ही कारणों से इन लोगो ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जाने का फैसला लिया है लेकीन जब इन लोगो को समझ में आया की कान्ग्रेस में रह कर ही प्रदेश की बेहतरी के लिए कुछ किया जा कसता है तो ये लोग अपने हजारो कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस के साथ है और पार्टी में इसे सक्रीय लोगो की आवश्यकता है।

jogi

 

 

 

 

 

 

 

निसक्रिय लोगो की जगह वही पर है – दानिश 

इस सम्बन्ध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता दानिश रफीक ने कहा की पार्टी में निसक्रिय लोगो की जरूरत नहीं है ऐसे लोगो की जगह वही पर है और उनको पहले ही पार्टी से निकला दिया गया था तो वो कही भी जाये इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।  दानिश ने यह भी बताया की आज युवाओ और महिलाओं के सहयोग से जोगी जी के प्रति आस्था रखने वाले लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली है।