जवानों की सहादत पर दानिश ने कहा ज़रा याद करो कुर्बानी.. मुख्यमंत्री का स्तीफा नैतिकता होगी..!

 

अंबिकापुर  सुकमा में शहीद जवानों को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सरगुजा के द्वारा  स्थानीय गांधी चौक में मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी गई व दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िला अध्यक्ष दानिश रफ़ीक़ ने कहा कि प्रदेश के मुखिया सुरक्षा जवानों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा करने में सक्षम नही हैं। नक्सली गतिविधिया प्रदेश में लगातार बढी हैं बेकसूर लोगों के खून से बस्तर की धरती रंगी जा रही है, नैतिकता के आधार पे प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जब माननीय अजित जोगी की सरकार आएगी तब वे सुरक्षा जवानो व आम जनता की सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनाकर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। जवानो की सहादत पर बोलते हुए दानिश भावुक हो गए और भरे हुए गले से उन्होंने कहा.. “ज़रा याद करो कुर्बानी” श्रधांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दानिश रफ़ीक़ के साथ सुरेंद्र चौधरी, देवेश प्रताप सिंह,बलविंदर सिंह छाबड़ा,संतोष यादव, नितिन गुप्ता, संजय गोयन, नईम इराक़ी, मो कलीम अंसारी, रोमी सिद्दीकी, मुजीबुल रहमान, सुभाष साहू, शैलेन्द्र वर्मा,प्रशांत श्रीस्वस्त, अनीश रफीक़,निशांत सिंह गोल्डी, नीरज पाण्डेय, स्वर्णिम शुक्ला, अनूप लकड़ा, रामजीवित तिर्की, रामीज़, इरफान, प्रिंस,सद्दाम, सोनू, गुड्डू पिंटू,सूरज, अजहर,दुलारे, आरजू,अकरम, रोहित सुब्बा,मोंटी,शाहिद, मिर्जा, व अन्य जनता कांग्रेस साथी उपस्थित थे।