छत्तीसगढ़ सिविल सेवा कबड्डी टीम 6 अक्टूबर को रवाना होगी

रायपुर 

  • अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस कबड्डी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा कबड्डी टीम पांडुचेरी में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस कबड्डी प्रतियोगिता 2014-15 में भाग लेने के लिए आगामी 6 अक्टूबर को रवाना होगी। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस कबड्डी प्रतियोगिता 2014-15 का आयोजन 08 से 10 अक्टूबर तक पांडुचेरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए चयनित दल का पांच दिवसीय प्रषिक्षण षिविर 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक होगा।

राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय(महानदी भवन) से इस संबंध में सभी संबंधित विभागों,जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों को 30 सितंबर को परिपत्र जारी कर दिया है। साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ियों की चयन सूची जारी की गयी है। चयनित दल में श्री तुलसी राम मंडावी, श्री प्रवीण कुमार ठाकुर,श्री आज्ञाराम ठाकुर,श्री दीपक ताण्डी,श्री हरिष्चन्द्र ध्रुव,श्री राजेन्द्र कुमार जगत,श्री सुभाष सिंह परते,श्री पुरान सिंह जगत,श्री नितिन कुमार यादव,श्री भुवनेष्वर चंद्रवंषी,श्री कमल सिंह सिदार,श्री जीवन लाल साहू शामिल हैं। इसके साथ ही श्री परमानंद साहू,श्री नेहरू दीवान,श्री षिवपाल यादव अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किये गये हैं। जारी परिपत्र के अनुसार टीम मैनेजर श्री डी.आर.सोनटापर,अनुभाग अधिकारी सामान्य प्रषासन विभाग एवं कोच श्री सेवाराम साहू क्रीडाधिकारी,बद्री प्रसाद कला वाणिज्य महाविद्यालय,आरंग जिला रायपुर होंगे।