चोरी का नया अंदाज..बकरी चोर महिला पकड़ाई…

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर शहर में यु तो आए दिन बड़ी बड़ी चोरियों की वारदाते सामने आती है लेकिन आज एक बेहद रोमांचक चोरी का किस्सा सामने आया है,, “बकरी चोरी करते महिला हुई  गिरफ्तार”,, बकरी चोरी कर अपने गांव ले जा रही महिला को बकरी के मालिक ने रास्ते में पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया हैं। महिला ने गांव सहित नगर के अलग-अलग क्षेत्र से बकरी चोरी की घटना को अंजाम दे चुकी थी।

जानकारी के अनुसार शितला वार्ड सत्तीपारा निवासी विनोद कुमार सोनकर पिता गणेश सोनकर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके पास छः बकरियां है और वह सभी बकरियों ने घर के समीप मैदान में चरने के लिए छोड़ देता है। गत शाम उसकी पांच बकरियां घर लौट आई लेकिन एक बकरी वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन करने लगा लेकिन बकरी का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद वह सरगंवा स्थित आम बगीजा में पहरेदारी करने जा रहा था। तभी रास्ते में देखा तो एक महिला उसकी बकरी को रस्सी में बाध कर ले जा रही है। बकरी को पहचान उसने महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम आशा पति राजकुमार पनिका 28 वर्ष व बरियों के परसापारा निवासी बताया। साथ ही पूछ ताछ में महिला ने अपने गांव के समीप व नगर के अलग-अलग क्षेत्र से कई बकरियां चोरी करने की बात कबूल की हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया हैं।