चुनाव संचालक होगे कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु नगरीय निकाय चुनाव समन्वय एवं प्रबंध समिति गठित किया गया है, जिसके चुनाव संचालक कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी होंगें। इनके अलावा इस समिति में सरगुजा सांसद कमलभान सिंह, संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बाबुलाल अग्रवाल, मजदुर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम महापौर प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी, राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता, पी.आर. कश्यप, श्रीमती किरण मिश्रा सदस्य नियुक्त किये गये हैं।
उक्त समन्वय एवं प्रबंध समिति की आवश्यक बैठक 14 नवम्बर प्रातः 11ः00 बजे संकल्प भवन कार्यालय भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर में रखी गई है। जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने बैठक में सभी सदस्यों से उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।