गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की मौजूदगी मे भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

अम्बिकापुर 

स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन  में भाजपा कार्यकर्ताओं,  नागरिकों व छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री रामसेवक पैंकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम में हुए शहीदों को स्मरण करते हुए नमन किया गया।

इस असवर पर गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आजादी 70 याद करो कुर्बानी जैसे राष्ट्रवादी अभियान को सफल बनाने के लिए आप सब के कठोर परिश्रम की आवष्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी ने कहा कि 21, 22 व 23 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरगुजा जिले की तीनो विधान सभाओं में कार्यकर्ता आम जन-मानस में सांस्कृतिक व प्रबल राष्ट्रवाद के भाव के संदेष को प्रसारित करने हेतु कार्यकर्ता पूरी कर्मठता के साथ लग जायें। इस अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पं. कुषाभाउ ठाकरें की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उनके जयंती मनाई गई व उनके विचारों को मंच के माध्यम से व्यक्त किया।

इस अवसर पर सर्व श्री अम्बिकेष केषरी, लेखराज अग्रवाल, भारत सिंह सिसोदिया, बाबुलाल गोयल, प्रषांत शंकर त्रिपाठी, अभिमन्यु गुप्ता, शकुन्तला पाण्डेय, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, संतोष दास, तजिन्दर सिंह बग्गा, निष्चल सिंह, मंजुषा भगत, मनोज गुप्ता, कांषीनाथ तिवारी, परषु राम सोनी, माया मिश्रा, मधुसुदन शुक्ला, कैलाष मिश्रा, शैलेष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।