गंगापुर इलाके में पति ने की पत्नी की हत्या : आरोपी पति गिरफ्तार

अम्बिकापुर

शराब पीकर घर लौटे पति ने ,,मजदूरी नही करने गई पत्नी की हत्या कर दी है। हथौडी से सर पर प्रहार करने के बाद पति ने पत्नी को गर्म तवे से जला कर मारने का प्रयास किया। जिसके बाद हत्या की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पंहुची ,गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल नए बस स्टैंड के सामने गंगापुर इलाके में औद्योगिक क्षेत्र मे मजदूरी का काम करने वाले 40 वर्षीय सुभाष यादव और उसकी 35 वर्षीय पत्नी अनीता एक्का आज काम पर नही गए थे। लेकिन पति शराब पीने सुबह से कही बाहर चला गया था। जिसके बाद दोपहर बाद जब पति सुभाष घर आया तो उसने देखा उसकी पत्नी भी काम पर नही गई है,,,और इसी बात से क्रोधित होकर शराब के नशे मे पति ने चूल्हे पर चढे गर्म तवे से पहले अनीता को घायल किया… फिर बाद मे घर मे रखे हथौडे से उसके सर पर गंभीर वार कर दिए,, जिससे पत्नी अनीता का मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की खबर अपने रिश्तेदारो को दी,, और उन्ही की सूचना पर पंहुची गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि आरोपी ने मृतका से दूसरी शादी की थी। और दोनो पिछले चार सालो से एक साथ रहकर मजदूरी का काम किया करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।