क्रास वोटिंग और निर्दलीय बने सहारा : जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए मचा घमासान

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए मचा घमासान 
सरगुजा
सरगुजा जिले मे तीन चरणो मे संपन्न पंचायत चुनाव के बाद अब जिला और जनपद के पदाधिकारियो के चुनाव की कवायद तेज हो गई है। लेकिन सरगुजा की 14 जिला पंचायत सीटो के परिणाम मे कांग्रेस और भाजपा की बराबरी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में मतगणना और मतदान से अधिक घमासान मचा दिया है ।
14 जिला पंचायत सीटो वाले सरगुजा जिला पंचायत मे मतदान और मतगणना के बाद तो तस्वीर उभर कर आई है,, उसमे दोनो दलो को बराबर बराबर सीटे मिली है। नतीजो के बाद जो तस्वीर सामने आई है उसमे 6 सीटो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियो ने कब्जा जमाया है,, तो 6 सीटो पर ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए है। जिससे आगामी 16 फरवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए होने वाले मतदान मे दोनो ही दलो के लोग या तो 2 निर्दलीय प्रत्याशियो की मेहरबानी के सहारे है,, या फिर क्रांस वोटिंग को अपनी हतकंडा बनाने के प्रयास मे है। इसी बीच विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने जिला पंचायत मे कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के जीतने की उम्मीद जता कर भाजपा खेमे मे हलचल पैदा कर दी है। Untitled_0001 004 (1)
वैसे तो क्षेत्र क्रमांक 3 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली फुले·ारी सिंह इससे पहले भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है,,और क्षेत्र क्रमांक 13 से निर्दलीय जीतने वाली विमला पैकरा की पारिवारिक पृष्टभूमि भी भाजपा से जुडी है,, लिहाजा कांग्रेस के बराबर ही 6 सीट जीतने वाली भाजपा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मे अपनी दावेदारी का दमदार मान रही है।
14 सीटो वाले सरगुजा जिला पंचायत मे बहुतम के लिए 8 सीटो की जरुरत है,, जिससे 6-6 सीटे जीतने वाली कांग्रेस और भाजपा की निगाह 2 निर्दलीय प्रत्याशियो पर होना लाजमी भी है। बहरहाल कुछ भी हो लेकिन एक तरफ 10 वर्षो से जिला पंचायत मे विपक्ष की भूमिका मे रही कांग्रेस जंहा इस बार अपना अध्यक्ष औ उपाध्यक्ष बनाने के लिए हर संभव जोर लगाएगी,, तो वही 10 वर्षो से जिला पंचायत की सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के लोग हैट्रिक के जुगाड मे जोड तोड करने की कोशिश तो जरुर करेंगे।
जिला पंचायत के परिणाम आने के बाद नतीजो पर डालिए एक नजर
 क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस के राकेश गुप्ता
               क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा की सुनीता राजवाडे
               क्षेत्र क्रमांक 3 से निर्दलीय फुले·ारी सिंह
               क्षेत्र क्रमांक 4 से कांग्रेस की सरला सिंह
               क्षेत्र क्रमांक 5 से भाजपा की मालती राजवाडे
              क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस के भोजवंती सिंह
             क्षेत्र क्रमांक 7 से कांग्रेस के मीना कुमारी टोप्पो
            क्षेत्र क्रमांक 8 से कांग्रेस के मुन्ना टोप्पो
            क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा की शांति एक्का
            क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस की शकुंति एक्का
           क्षेत्र क्रमांक 11 से भाजपा के प्रभात खलखो
           क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा की जंसिता बडा
           क्षेत्र क्रमांक 13 से निर्दलीय विमला पैकरा
           क्षेत्र क्रमांक 14 से भाजपा के देवनाथ उन्जन