कोठी घर मे मनाई गई अम्बेडकर जयंती : नेता प्रतिपक्ष भी रहे मौजूद

अम्बिकापुर

संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस द्वारा कार्यालय कोठी घर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब भीमराव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। और उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

अपने संबोधन मे श्री सिंहदेव ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक व राजनैतिक सुधार की प्रक्रिया का आधुनिक भारत पर गहरा छाप पड़ा। सभी धर्मों व जातियों का सम्मान और सभी को समान अधिकार देने की बात करने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के इसी सोच का नतीजा रहा कि उन्हें आजाद भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया तथा संविधान का मसौदा तैयार करने वाले समिती के भी प्रमुख रहे। उन्होंने जाति व धर्माें में चली आ रही रूढ़ीवादी कट्टर नीतियों की जमकर आलोचना की। उनके द्वारा बनाये गये संविधान को देश में प्राथमिकता दी गई आज इसी का नतीजा है कि प्रत्येक जाति व धर्म के लोग एक साथ रह कर जीवन बसर कर रहे हैं। यूं तो डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन काफी संघर्ष में बिता किन्तु देश की आज़ादी के बाद उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और लोगों के बीच की खाई का पाटा है। नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि संघर्ष करते हुए भी सभी जाति व धर्मांे का सम्मान करते हुए सभी को एक समान अधिकार की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ना चाहिए। क्योंकि हमेशा ही सच्चाई की जीत होती है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष हमेन्त सिन्हा, नुरूल अमिन सिद्दीकी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, प्रमोद चैधरी, विवेक सिंह, अजय सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, दीपक मिश्रा, पवन पाण्डेय, रवि सिंह सिद्धु, हिमांशु जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।