केरोसिन की महक के साथ जली हुई महिला पहुँची अस्पताल.. अभी तक नहीं पहुँची पुलिस को तहरीर…

अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में बुधवार की दोपहर एक महिला को अधजली अवस्था में इलाज के लिए लाया गया.. इस सम्बन्ध में महिला धनेश्वरी उम्र 29 वर्ष के पति अंगद ने बताया की वह दरिमा थाना क्षेत्र के कंठी में रहते है.. और आज दोपहर 12:30 बजे खाना बना रही थी तभी चूल्हे की आग से महिला की साडी में आग लग गई.. पति जब तक आकर देखा तो महिला के पूरे शरीर में आग लग चुकी थी.. जिसके बाद उसने कंबल से आग बुझाया और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे…

वही इस सम्बन्ध में जब महिला के पति अपना बयान दे रहे थे तो उनके शरीर से शराब की महक और जली हुई महिला के शरीर से मिट्टीतेल (कैरोसिन) की महक आ रही थी जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की या तो महिला को जलाने का प्रयास किया गया है या फिर उसने खुद को जलाने का प्रयास किया है लेकिन फिलहाल पति का कहना है की खाना बनाते वक्त चूल्हे की आग से हादसा हुआ है.. वही इस सम्बन्ध में जब अस्पताल चौकी प्रभारी से बात की गई तो पता चला की दोपहर से अभी तक अस्पताल ने पुलिस को तहरीर ही नहीं भेजी है.. लिहाजा अब तक कोई भी मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया है..