किसानो से वसूला जा रहा धान तौलाई पर 4 रूपये प्रति बोरी..!

धान खरीदी में भारी अव्यवस्था
फटाफट के कैमरे में किसानो का दर्द रिकार्ड

@Sanjayyadav

जांजगीर चांपा  धान खरीदी केन्द्र कोटाडबरी में जब फटाफट की टीम पहुंची तो किसानो से धान तौलाई के एवज में प्रति बोरी 4 रूपये प्रत्येक किसानो से लिया जा रहा था. जिसका रिकार्ड हमारे कैमरे मे हो गया .जब इस बात की सूचना डीएमओ जांजगीर केपी कर्ष को तत्काल फोन के माध्यम से दी गई तो वे खरीदी केन्द्र प्रभारी राठौर केा फटकार लगाते हुऐ कार्रवाई करने की बात कही । इस प्रकार जिले के कईयो धान खरीदी केन्द्रो में इस प्रकार की शिकायत आम हो गई हैं . खरीदी प्रभारीयो द्वारा किसानो से रूपये लेकर तौलाई करने का नियम नही है फिर अधिकतर केन्द्रो में इस प्रकार किसानो से पैसे लिये जा रहेे। वही भोले भोले किसान धान तौलाई के समय परेशानी केा देखते हुऐ कुछ नही बोलते।

केन्द्रो मे वारदाने की कमी…

जिले के 206 धान खरीदी केन्द्रो में इन दिनो बरदाने की कमी से धान का परिवहन नही हो पा रहा है जिसके चलते धान से भरे बोरे खुले में खराब हो रहे है। बार-बार खरीदी प्रभारी द्वारा डीएमओ को इस बात से अवगत भी कराया जा रहा हैं पर डीएमओ से भी इस समस्या का हल नही निकल रहा हैं यहां तक देखा जा रहा है कि किसानो को धान ब्रिकी करने में जगह नही मिल पा रही हैं। जिससे किसान अपना धान नही बेच पा रहे है। बार-बार शिकायत के बाद भी खरीदी केन्द्रे में लगे अधिकारीयों को इस बात की भी चिंता नही है कि ज्यादा दिनो खुले मे रखा धान खराब हो सकता है पर विभाग के इस प्रकार गैरजिम्मेदार रवैये से किसान परेशान नजर आ रहे हैं वही धान खरीदी केन्द्र प्रभारीयो को डर लगा हुआ है कि धान की कमी आ जाने से उनके उपर ही कार्रवाई हो सकती है। वे नोडल अधिकारीयो के जल्द बरदाने की व्यवव्स्था करने का दबाव बना रहे है। डीएमओ द्वारा किसानो व राइस मिलर्स के बरदानो से व्यवस्था बनाने की बात कही जा रही है। लेकिन यह कोई स्थाई हल नही है। अगर कुछ दिनों के बाद केन्द्रो पर बरदाना नही पहुंचे तो करोडो का धान का नुकसान हो सकता हैं ।

केपी कर्ष, डीएमओ जांजगीर

जिस केन्द्र में तौलाई के लिए पैसे की मांग की जा रही उन पर कार्यवाई की जायगी । उच्च अधिकारीयो को बरदाने की कमी होने की बात से अवगत करा दिया गया है समय आते सब ठीक कर लिया जायेगा।