लगता है धर्मान्तरण के खिलाफ अब जशपुर पैलेस के साथ सरगुजा पैलेस के सदस्य भी……

अंबिकापुर (निलय त्रिपाठी) धर्म जागरण समन्वय विभाग द्वारा जिले के सीतापुर के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि हिन्दू धर्म केवल एक धर्म नही यह एक पद्धति है परंपरा है एक प्रेरणा है। इसी के बदौलत हमारा देश विश्व गुरु हुआ करता था किन्तु बाहरी षडयंत्रकारियो ने कालातीत में हमारे सनातन हिन्दू धर्म पर आघात पहुँचाते हुये सेवा के नाम पर देश मे अभियान चलाया और लोगो को बहला फुसला कर उनका धर्मांतरण करने लगे। स्वास्थ्य और सेवा के नाम इनका यह कुचक्र आज भी जारी है किंतु अब ऐसा नही होगा अब धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा, धर्मांतरण कराने वाले को मुँहतोड़ जबाब दिया जायेगा चाहे इसके लिये कुछ भी क्यो न करना पड़े।

उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित कर कहा कि हम सभी को यह गर्व होना चाहिये कि हम हिन्दू धर्म को मानने वाले है और यही हमारी संस्कृति है। आप सभी यहां से यह निश्चय करके जाये कि हम अब न कभी धर्मांतरण करेंगें और न ही अपने आसपास के लोगो का धर्मांतरण होने देंगे हम सभी मिलकर हिंदुत्व की रक्षा करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने ग्यारह ईसाई परिवार के पैर धोकर उन्हें हिंदू धर्म मे घर वापसी कराई। इससे पूर्व नगर में दूर दराज क्षेत्र से आई महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो मुख्य मार्ग से होते हुये कार्यक्रम स्थल पहुँची,

वही युवाओं ने भी मुख्य अतिथि के साथ ग्राम बमलाया से विशाल बाइक रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुये जय स्तम्भ चौक पहुँची जहाँ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने श्रीराम चौक निर्माण का शिलान्यास किया इसके बाद यहाँ से निकली रैली मुख्य मार्गो से होते हुये कार्यक्रम स्थल पहुँची जहाँ मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का आयोजन समिति ने ढोल नगाड़ो के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुये संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म एक प्राचीन सभ्यता है और इस सभ्यता के जरिये प्राचीन काल मे संचालित होने वाले गुरुकुल आश्रम,शिक्षा केन्द्र विज्ञान केंद्र आदि का संचालन होता था किंतु उसे बाहर से आये अराजक तत्वो ने खत्म करते हुये अपनी सभ्यता देश मे थोप दी और धीरे धीरे वो सभ्यता हावी हो गई।आज उसी का दुष्परिणाम है कि लोग उस थोपी गई सभ्यता के मानसिक रूप से गुलाम हो गये है जिसका उन्होंने नाजायज फायदा उठाया और धर्मांतरण कराने लगे और लोग उनके बहकावे में आकर अपना मूल धर्म छोड़ दूसरे धर्मों को अपनाने लगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू अभी भी शांत है और सब कुछ सह रहा है लेकिन जिस दिन जगेगा फिर माफ नही करेगा। जो लोग अपने गलत मंसूबो को अंजाम देने में लगे है वो ये जान ले कि फिर उनका अंजाम क्या होगा। Yodesi

सरगुजा राजपरिवार के सदस्य भी शामिल…. 

इस दौरान सरगुजा राजपरिवार से जुड़े कांग्रेसी नेता व सीतापुर जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ना सिर्फ उपस्थति रहे बल्की घर वापसी कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह के साथ अनुष्ठान में सहयोग भी किया.. बहरहाल गुजरात चुनाव के समय से कांग्रेस अब नए मूड में देखी जा रही है.. जहाँ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव के दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना करते देखे गए..तो वही उनके पार्टी के एक नेता.. हिन्दू संगठन के आयोजन जिसमे सीधे तौर पर आर एस एस और भाजपा के लोग सरीक थे उस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते नजर आये.. खैर राजनैतिक गलियारों में इसके कई मतलब निकाले जा सकते है.. लेकिन फिलहाल चूंकी शैलेश सिंह के क्षेत्र में आयोजन था और वो उस क्षेत्र के जन प्रतिनिधि है तो इस लिहाजा से वो आयोजन में शामिल थे.. लेकिन भगवा और कट्टर हिन्दू संगठन से दूरी बानाने वाली कांग्रेस और भाजपा के मुख्य विरोधी दल के नेता का उन्ही के कार्यक्रम में शामिल होना थोड़ा अजीब जरूर है.. इधर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव भी भाजपा सरकार के उस आयोजन में शामिल हुए जिसका नाम सुशासन दिवस था.. विपक्ष के रूप में सरकार को भ्रष्टाचारी बताने वाले कांग्रेस नेता भाजपा की ही सरकार के सुशासन दिवस में शामिल होकर आखिर क्या शंदेश देना चाहते है..?

सभा को आचार्य अंशुदेव प्रधान आर्य प्रतिनिधि समाज छत्तीसगढ़,सुरेंद्र जी प्रांत प्रचार प्रमुख आर एस एस,अवधेश दुबे प्रांत संयोजक धर्म जागरण, वंशीधर उराँव प्रांत प्रमुख उरांव समाज, शैलेश सिंह जनपद उपाध्यक्ष सीतापुर, अमित सिंहदेव लखनपुर, देवनाथ सिंह पैकरा बतौली समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन कपिल शास्त्री ने किया। इस अवसर अनिल अग्रवाल, अमित गुप्ता बतौली, रजत गुप्ता, निशांत गुप्ता, आशीष गुप्ता, सीतापुर से कृष्णा सोनी, विक्की सोनी, बिपिन सिंह बगीचा, अरबिंद गुप्ता जशपुर एवम् कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय विभाग, आर एस एस, भाजपा, भाजयुमो अभाविप के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आये महिला पुरुष सदस्य उपस्थित थे।