कांग्रेस की बैठक आज आंदोलन की बनेगी रणनीति

प्रदेष पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष होगे शामिल
रायपुर 18 नवंबर 2014

छत्तीसगढ़ प्रदेष कांग्रेस कमेटी की दो महत्वपूर्ण बैठकें 19 नवंबर को कांग्रेस भवन कार्यालय में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में होगी। पहली बैठक सुबह 11 बजे प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षगण, महामंत्रीगण, कोषाध्यक्ष और जिलों के प्रभारी पदाधिकारियो की होगी। दूसरी बैठक दोपहर 12 बजे प्रदेष कांग्रेस के सचिवगणों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भी बैठक होगी। इन बैठको में बिलासपुर नसबंदी मामले सहित धान खरीदी, राषन कार्ड, बिजली बिल सहित कांग्रेस की पदयात्रा के कार्यक्रम और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा। एवं आगे के आंदोलन की रणनीति और स्वरूप के निर्धारण पर भी विचार विमर्ष होगा। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव पार्टी राष्ट्रीय नेताओं से प्राप्त दिषा निर्देषों की भी जानकारी पदाधिकारियों को बैठक में देंगे।