करहनी एनीकट के लिये 5.21 करोड़ स्वीकृत

रायपुर  20 नवंबर 2014

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मरवाही के ग्राम करहनी में सोननदी पर एनीकट निर्माण के लिए 5 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। करहनी एनीकट के निर्माण से क्षेत्र में भू-जल स्तर बढ़ेगा और ग्रामीणों को निस्तारी की सुविधा मिलेगी। योजना के पूर्ण होने पर 278 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबे में खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।