कबाड के खिलाफ मुहिम जारी : एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

अम्बिकापुर
  • बडे कबाडियो पर नही हो रही है कार्यवाही
  • छोटे कबाडियो का बनाया जा रहा है निशानाunnamed (1)
पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुन्दरराज पी. से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न जगहों से अवैध कबड़ा सामान जप्त किया गया। पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध कबड़ा सामान जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया  गया है।  कार्यवाही के दौरान बालचन्द जायसवाल पिता स्व. केशव जायसवाल उम्र 55 वर्ष निवासी घुटरापारा पुराना बस स्टैण्ड के पास अम्बिकापुर, राजेश चैधरी पिता श्री नन्दकिशोर चैधरी उम्र 41 वर्ष निवासी नवागढ़ के पास अम्बिकापुर से अवैध कबाड़ सामान जप्त किया गया है यह अभियान लगातार चलता रहेगा। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अम्बिकापुर श्री सुरेश भगत अपने स्टाफ के साथ-साथ सक्रिय रहे।