ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रो का नेता प्रतिपक्ष नें किया दौरा

अम्बिकापुर

नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने आज शुक्रवार को ओलावृष्टि और तूफानी बारिश से प्रभावित विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम निम्हा, पोतका, मुटकी का दौरा किया, किसानों के साथ खेतों तक जाकर फसल देखी तथा वास्तु स्थिति की जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा कि मुटकी ग्राम की लगभग आधे से अधिक किसानों की 100 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है, लोगों में काफी निराशा है, सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि किसानों को ढांढस बधाने के साथ-साथ उनकी खेती के हुए नुकसान का बेहतर तथा अधिकतम मुआवजा प्रकरण बने और 1000-2000 में बात नहीं बनने वाली, सरकार और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर स्थिति का निरिक्षण करें कि कैसी स्थिती किसानों की है। पुरे के पुरे फसल बर्बाद हो चुके हैं, ऐसे में किसानों के लिये शिघ्र राहत पैकेज देने की जरूरत है।

नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने बताया कि पोतका ग्राम के किसानों में भी बेहद हताशा है तथा लगभग 100 प्रतिशत फसल के नुकसान हो जाने से किसान इस असमंजस में है कि अब आगे क्या होगा, सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिए। विशेष दल भेज कर प्रभावित गांवों का निरिक्षण करायें, फसलों का मुआवजा प्रकरण प्राकृति आपदा के तहत् बनाया जाये। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा है कि वे प्रभावित गांवों तथा किसानों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा वस्तु स्थिति की जानकारी लगातार लेते रहेंगे कि आखिरकार क्या कार्यवाही क्षेत्र में हो रही है और उससे कितना लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लखनपुर के इन गांवों की स्थिति गंभीर है, इसे समझना होगा।