अमित जोगी के सवाल पर शिक्षा मंत्री का जवाब शिक्षकों के 28404 पद रिक्त..!

प्राचार्यों के 57% पद रिक्त 

रायपुर मरवाही विधायक अमित जोगी ने आज विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप से शासकीय स्कूलों में प्राचार्यों और शिक्षकों के स्वीकृत और रिक्त पदों की जानकारी चाही। लिखित जवाब में मंत्री ने बताया की छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में प्राचार्य के 4371 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 2477 अर्थात 57% पद रिक्त हैं। शिक्षकों के 1,83,877 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 28404 अर्थात 15.5% पद रिक्त हैं।

मुख्यमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में प्राचार्यों के 87% पद रिक्त हैं। बस्तर के नारायणपुरदंतेवाड़ाबीजापुर और सुकमा में प्राचार्यों के लगभग शत प्रतिशत पद रिक्त हैं।

एक अन्य सवाल पर अमित जोगी ने कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से पूछा की महानदी एवं अन्य नदियों के जल के उपयोग को लेकर पडोसी राज्यों से पिछले 10 वर्षों में कितने अनुबंध हुए हैंलिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि इन नदियों के जल के उपयोग को लेकर पिछले 10 वर्षों में पडोसी राज्यों से कोई भी अनुबंध नहीं हुआ है।