अब ट्राली में ईंट होगी कम या बढेगा दाम.. क्योकी RTO कर रहा है चालान..

अंबिकापुर जिले में इन दिनों परिवहन विभाग द्वारा ऐसा काम शुर किया गया है जिससे अब रेत, ईंट व गिट्टी के दाम बढ़ सकते है.. इस खबर को सुन कर आप भी हैरत में पड गए होंगे की परिवहन विभाग यानी की आर टी ओ ने ऐसा क्या कर दिया की खनिज सम्पदा का दाम बढ़ सकता है, दरसल इन दिनों परिवहन विभाग जिले में खनिज परिवहन करने वाले वाहनो का चालन कर रहा है.. क्षमता से अधिक भार पाए जाने पर 15 हजार तक का जुर्माना किया जा रहा है.. ऐसे में रेत, बालू और गिट्टी का दाम बढना लाजमी है.. क्योकी परिवहन विभाग द्वारा अगर ऐसे ही जुर्माना किया जाएगा तो खनिज व्यापारी या तो प्रति ट्रिप का दाम बढ़ाएंगे या फिर वाहन अंडर लोड चलाएंगे जिससे नुक्सान उपभोक्ताओं को होना है.. दरअसल 407 वाहन में 1500 ईंट अगर लोड की जाती है तो वह अंडर लोड होती है, लेकिन अगर ईंट पानी से भीग गई तो उसका वजन काफी बढ़ जाता है.. और बढे हुए वजन के वाहनों को परिवहन विभाग की कार्यवाही का शिकार होना पड़ रहा है,

बहरहाल ये एक ऐसा मामला है जिसमे सही गलत का फैसला करना बड़ा मुश्किल है.. क्योकी अगर नियमो की बात की जाए तो परिवहन विभाग की कर्यवाही सही है.. भले ही इससे पहले वो इस तरह की कार्यवाही नहीं करता है.. लेकिन प्रशासन के ही दो अलग अंग परिवहन और खनिज विभाग के गणितीय खेल में खनिज व्यापारी और खरीदारार दोनों ही पिस रहे है.. दरअसल जिन वाहनों का चालान परिवहन विभाग ओवर लोड के नाम पर करता है.. उन्ही वाहनों को उतना ही लोड लेकर चलने की अनुमति का कागज़ खनिज विभाग देता है.. अलबत्ता प्रशासन के दो विभागों के फरमान अलग-अलग है, एक ओवर लोड चलने की इजाजत देता है तो एक चलानी कार्यवाही करता है.. बहरहाल इस अजीब समस्या का क्या अंजाम होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा..