अनियंत्रित सूमो पेड़ से टकराई..1 की मौत 3 घायल..मृतक सहकारी बैंक के लेखा अधिकारी पद पर था पदस्थ!..

महासमुंद… जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में एक अनियंत्रित सूमो के पेड़ में टकराने से सूमो सवार एक कि मौके पर ही मौत हो गयी ..जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए ..जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है..जहाँ घायलो की हालत गम्भीर बनी हुई है..

दरअसल बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र एनएच 353 में स्थित ग्राम बेलसोंडा में महासमुंद की ओर से रायपुर जा रही एक अनियंत्रित सूमो पेड़ से टकरा गई ..और इस हादसे में सूमो सवार भोगनाथ पटेल की मौके पर ही मौत हो गई..जबकि 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए..जिन्हें संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया गया..जहाँ घायलो का ईलाज जारी है..
बता दे कि मृतक भोगनाथ पटेल जिला सहकारी बैंक रायपुर में मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ था..और पूर्व में जिला सहकारी बैंक महासमुंद में नोडल अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थी..