अचानक लकड़ी टाल में लगी भीषण आग.. स्टेशन रोड हुआ जाम..!

जांजगीर-चांपा (संजय यादव) स्टेशन रोड नैला में संतोष शर्मा के लकड़ी टाल में रखे लकड़ी के प्लेट में भीषण आग लग गई। आगजनी से तकरीबन ५० हजार रुपए का लकड़ी जलकर खाक हो गया। आग को बुझाने दमकल का सहारा लिया गया। लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दरअसल पड़ोस के युवकों ने सड़क किनारे फैले कचरे में आग लगा दी थी। आग की लपटें सेटिं्रग प्लेट मटेरियल की ओर पहुंच गया। धीरे- धीरे आग पूरे लकड़ी के गोदाम की ओर पहुंच गया। जिससे आग विकराल रूप धारण ले लिया। आग को बुझाने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।।वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने के लिए दमकल को फोन किया। कुछ देर बाद मौके पर दमकल जरूर पहुंचा, लेकिन उसमें पानी नहीं था। तब तक आग बुझ नहीं पाई थी। दमकल वाहन पानी लेने चला गया।  जब तक वह पानी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा तब तक आग धू-धूकर जल रहा था। कुछ देर बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से तकरीबन ५० हजार रुपए की लकड़ी जलकर खाक हो गया।