Republic Day 2022: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रायपुर में.. सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर में किया ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर सशस्त्र बल के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज एवं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

images6189200649826903855
img 20220126 wa00073323230822514139540
img 20220126 wa00059149320729082782311
img 20220126 wa0011124993694354170454

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बस्तर जिले में 73वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया.

img 20220126 wa00147449374855694364665