CG Breaking: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान घायल, एयर लिफ्ट से लाया जा रहा रायपुर

chhattisgarh news

बीजापुर. पूसनार और गंगालूर के बीच नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया है जिसमें CRPF 85 बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। दोनो घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर हालत में अब रायपुर लाया जा रहा है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की जानकारी दी है। गंगालूर थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट होने से केरिपु 85वी वाहिनी के 02 जवान घायल हुए हैं। एरिया डॉमिनेशन पर पुसनार कैम्प से केरिपु की टीम हिरोली की ओर निकली थी, सुबह 10:30 के आसपास टेकामेटा पहाड़ी के पास माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 02 जवान हुए घायल हुए हैं। घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा उपरान्त एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है।