Breaking News: नोबल पुरस्कार का एलान, जानें किसे मिला



FatafatNews Desk: स्वीडन के स्वंते पैबो को मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम ) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पैबो ने पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक रहे हैं, जिन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। पुरस्कार में एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 7.31 करोड़ रुपए) की नकद राशि प्रदान की जाएगी।