विकास खोजो यात्रा में कांग्रेसियों ने खोले भाजपा सरकार के पोल ….

 

**नहर का पानी किसानों को नहीं उद्योगपतियों के लिए
जांजगीर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश की डॉ. रमन सिंह नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकास के खोखले दावे की पोल खोलने निकाली गई विकास खोजो यात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक परिसर के सामने आत्मीय स्वागत किया गया। मस्तुरी, मुलमुला, पामगढ़, अकलतरा, तिलई और बनारी होते हुये जांजगीर नगर में पहुंची यात्रा में प्रदेश समन्वयक अरूण भद्रा के साथ ग्रामवासियों ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का कार्य आधा-अधूरा कराया गया है केवल गड्ढ़े खोदकर छोड़ दिया गया है और जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरपंचों द्वारा कईबार मिन्नते करने के बावजूद राशि मिलने के की बात तो दूर ग्राम कनस्दा के सरपंच पति के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया, वहीं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले के सांसद आदर्श ग्राम जावलपुर में शौचालय का भुगतान न होने से त्रस्त ठेकेदार द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की गई। शौचालय की राशि न मिलने से ग्रामवासियों को मजबूरन खुले में ही शौच करना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि इंदिरा आवास योजना आवेदन दिये जाने के बावजूद अधिकारियों को कमीशन न मिलने के कारण आवास मुहैया नहीं कराई जा रही है और गरीब लोगों को आज भी झोपड़ी में रहने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर रमन सरकार पूरे प्रदेश में लाखों आवास देने का झूठा दम्भ भर रही है। प्रदेश के सबसे सिंचित जिले में किसानों को रबी फसल के लिए नहर का पानी नहीं दिया जा रहा है। नहर के पानी का उपयोग चंद उद्योगपतियों के कारखानों में कराया जा रहा है। जिले के कई गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डिंग तो बनी है, लेकिन चिकित्सकों के अभाव में अस्पताल में ताले जड़े हुये है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय मरीजों को मजबूरन अपना ईलाज निजी चिकित्सकों और महंगे निजी अस्पतालों में कराना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मूलभूत सुविधा का अभाव आज भी बना हुआ है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि विकास यात्रा के नाम पर जनता का करोड़ों रूपए खर्च कर डॉ. रमन सिंह विकास का खोखला ढिढ़ोरा पीट रहे है। विकास यात्रा के नाम पर जगह-जगह सडक़ों, डिवाईडर का निर्माण कराया गया था, अब धीरे-धीरे उखडऩे लगी है। जिले में मनरेगा के मजदूरों को डेढ़ वर्षों तक उनकी राशि का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों को फसल बीमा की 5-7 रूपए देकर उनके साथ भद्दा मजाक किया गया है। जिले में निर्मित होने वाले फ्लाईओव्हर के काम विगत 10 वर्षों से अपूर्ण है। जांजगीर नगर सहित जिले भर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है,यदि राज्य की भाजपा सरकार गरीब, किसान व मजदूर के लिए कुछ करती तो उन्हें विकास यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन व अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू, पं. रघुराज प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री शशिकांता राठौर, देवेश सिंह, अजा विभाग के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, महामंत्री आभाष बोस, जिला युंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, निर्मलदास वैष्णव, हरदेव टण्डन, रमेश अनंत, श्रीमती नीलू पाण्डेय, भगवानदास गढ़ेवाल ने भी संबोधित कर राज्य की भाजपा सरकार को आढ़े हाथों लेते हुये कहा कि विकास के नाम पर विगत 15 वर्षों में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। प्रदेश की जनता इस सरकार के झूठे वादे के झांसे में अब नहीं आने वाली आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी ने व आभार प्र