राहौद उपचुनाव .. पामगढ़ विधायक अंबेश जागडें की प्रतिष्ठा दांव में, वही कांग्रेस के लिए भी बड़ा अहम……

 

जांजगीर चांपा। (संजय यादव)नगर पंचायत राहौद में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जहां पूर्व अध्यक्ष स्व.सीताराम कश्यप की पत्नी श्रीमती शैल देवी कश्यप को टिकट दी है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता के भाई राजेन्द्र गुप्ता पर भरोसा जताया है। दोनों उम्मीदवारो ने आज 11 जून को नामांकन दाखिल किया। जिले में नगर पंचायत राहौद के अध्यक्ष सीताराम कश्यप के निधन पर रिक्त सीट के लिए 24 जून को मतदान होगा। आज जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। आज कांग्रेस और भाजपा दोनों ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता के छोटे भाई राजेन्द्र गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप की पत्नी श्रीमती शैल देवी कश्यप को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों उम्मीदवार अपने पार्टी के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज नामांकन दाखिल किया। इसके लिए दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है।

पामगढ़ विधायक अंबेश जागडें के लिए उपचुनाव कई मायने में खास…

विधानसभा चुनाव के लगभग पांच माह पहले यह उपचुनाव कई मायने में खास है। संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े के क्षेत्र के नगर पंचायत होने के कारण भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न है वहीं नये जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा के लिए भी यह चुनौती है क्योंकि उनके अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव है। अब देखना होगा कि पामगढ़ विधायक अपने प्रतिष्ठा बचा पाते है कि नही, आम लोगो के लिए भी यह उपचुनाव बड़ा दिलचस्प होने जा रहा है।

24 को वोटिंग तो परिणामों की घोषणा 27 जून को….
नगरीय निकाय उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 12 जून को सुबह 10ः30 बजे तक होगा। अभ्यर्थी 14 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं चुनाव चिन्हों का आबंटन 14 जून को दोपहर 3 बते तक होगा। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी इसी दिन होगा। मतदान 24 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 27 जून को सुबह 9 बजे की जाएगी।