राष्ट्रीय सचिव के सामने हुई कांग्रेस पदाधिकारीयों की मारपीट..टूटी कुर्सियां..

  • राष्ट्रीय सचिव से मुलाकात को लेकर हुआ विवाद
  • जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा की तैयारी के संबंध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बैठक जिला मुख्यालय के तुलसी भवन में रविवार शाम 4 बजे रखा गया था। जहां जांजगीर चांपा लोकसभा के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुचे हुऐ थे। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव के उपस्थिति से हुए. हालांकि मुख्य अतिथि को अन्य कार्यक्रम की वजह से कार्यक्रम में पहुचनें मे थोड़ी देरी हुई। कार्यक्रम मे सभी वरिष्ठ कांग्रेसीयों ने कार्यकर्ताओ को चुनाव मे ंरणनीति व तैयारी के संबंध मंे चर्चा कर संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव मे जोस भरने का काम किया। कहा कि जिस तरह कार्यकताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन किया है। उसी तरह लोकसभा में भी एकजुटता का परिचय देकर प्रदेश के सभी 11 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीताना है।
  • कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव से मुलाकात करने की मंशा से मिलना चाह रहे थे। इसी संबंध में दूर -दूर से आये कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखने की कोशिश राष्ट्रीय सचिव से करने लगे तभी जिला कांग्रेस महामंत्री आभाष बोस गुट और जिला पंचायत सदस्य सुशांत सिंह के बीच झुमाझपटी शुरू हो गई, थोड़ी देर में कार्यकर्ताओ में तनाव की स्थिति बन गई। दोनो कार्यकर्ता आपास में भीड़ गये। दोनो एक दुसरे को देख लेने की बात कहते हुए कार्यक्रम स्थल पर हंगामा कर दिया। झगड़े में कार्यक्रम स्थल पर रखी कुर्सीयां कार्यकर्ता उठाकर फेकनें लगे। जिसे दिखकर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। इस तरह कंाग्रेस कार्यकर्ताओ में आपसी झगड़े के कारण दूर दूर से आये कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अनुशासन पर सवाल खडे करते हुए इसकी शिकायत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओ से करने की बात कहने लगे। वही मौके पर आपस मे कार्यकर्ताओ को झगडते देख राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने भी मौके जाना ठीक समझा और वहां से बिलासपुर के लिए निकल गये।