बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा,तो प्रदेश प्रभारी का भार दाउराम रत्नाकर पर…

जांजगीर चांपा। विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ गठबंधन कर चुनाव लडने वाली बहुजन समाज पार्टी प्रदेश संगठन मे भारी फेर बदल किया है। इसके साथ ही बसपा ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश संगठन मे बदलाव करते हुऐ हेमंत पेायाम कोनया प्रदेश अध्यक्ष,दाउराम रत्नाकर को प्रदेश प्रभारी और जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बहुजन समाज पार्टी से जुडे ये फैसले दिल्ली मे पार्टी की सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर लिए गए। यह बैठक हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी लोकसभा चुनाव के मददेनजर रणनीति तैयार करने के लिए बुलायी गयी थी। बैठक मे बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुद समीक्षा कर संगठन को मजबूत करने संबंधी फैसले लिए। पार्टी सूत्रो ने बताया कि बैठक मे छत्तीसगढ़ में जनता कांगेस छत्तीसगढ़ के साथ गठबंधन कर चुनाव लडने और चुनावी सफलता की चर्चा की गयी। इसके बाद तय किया गया कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव लडे़गा और छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों का बंटवारा मीटिंग करके किया जाएगा लेकिन बहुजन समाज पार्टी संगठन स्तर अधिक मजबूत की जाय इसके लिए हेमंत पोयाम को छत्तीसगढ मे नय प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया हैं इसी प्रकार एक और प्रभारी के रूप में दाउराम रत्नाकर को जिम्मेदारी दी गयी हैं जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जैजैपुर के विधायक केशव चन्द्रा को नियुक्त किया गया है।

जिले के बसपा नेताओे को मिली प्रदेश में स्थान…
विधानसभा चुनाव में जिले के नतीजो को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश मे संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष को बदलते हुए जिले के बसपा वरिष्ठ नेता दाउराम रत्नाकर को प्रदेश प्रभारी व जैजैपुर मे लगातार दो बार बसपा से जीत कर आये केशव चंन्द्रा केा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्त से जिले के बसपा को बड़ी बल मिलेगा तो वही क्षेत्र में पार्टी के कार्यकताआंे मे खुशी की लहर है। इस जिले नेताओं ने दो सीट जीत अपने पार्टी के झोली दी है। जिससे बसपा शीर्ष नेतृत्व भी खुश है। इस जिम्मेदारी से आने वाला समय पार्टी के लिए बड़ा अहम होगा। वही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश मे तवोज्जो मिलेगी।