जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र का आईटी सेल संयोजक बनी इंजी. शिखा शर्मा….

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू जी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व द्वारा इंजी. शिखा विकास शर्मा को जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र का आईटी सेल संयोजक बनाया गया है।2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग एवम युवाओं को इसमे जोड़ने हेतु यह महत्वपूर्ण जवाबदारी इंजी शिखा को दी गई है,जिसके लिए वे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवम छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ अनिल जैन जी की बैठक जो की बिलासपुर में 28 सितंबर को रखी गई थी उसमें भाग लेकर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करके आई हैं।यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विवेक शर्मा,आशीष शांडिल्य,कांति यादव,डंकेश्वर यादव,प्रमोद कश्यप,बजरंग कश्यप,संगीता पांडेय,रजनी साहू,सरोज शर्मा,प्रखर तिवारी,ऋतिक शर्मा,पारस राठौर,आशिक सोनी,हिमांशु साव,शिवशंकर साहू,केशव पांडेय,चीकू सेन,रोहन योगेश्वर,राहुल सिंह,विकास अग्रवाल,प्रकाश सिंघानिया, विवेक सिंघल,अभ्युदय अग्रवाल सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने हर्ष जाहिर कर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।